Search

 
 
 

धनबाद : 8 घंटे चली वार्ता, फिर मिला वाशरी कर्मी के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन

 
मधुबन वाशरी में कार्यरत ऑपरेटर रमेश तुरी की इलाज़ के दौरान हो गई थी मौत
Katras : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन वाशरी में कार्यरत ऑपरेटर रमेश तुरी (उम्र 55 वर्ष) की गुरुवार 21 सितंबर की सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद मृतक कर्मी के शव को वाशरी के पीओ कार्यालय के समक्ष रखकर उसके आश्रित पुत्र को प्रोविजनल नियोजन की मांग को लेकर श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान वाशरी में तमाम कार्य ठप पड़े रहे. वाशरी के पीओ कार्यालय में प्रबंधन के साथ श्रमिक संगठनों की वार्ता हुई. करीब 8 घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद शाम करीब 6 बजे प्रोविजनल नियोजन को लेकर प्रबंधन ने सहमति दी. इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया. प्रबंधन के साथ वार्ता में बीसीकेयू के जेके झा, धनंजय महतो, सीताराम कर्मकार, युवा कांग्रेस के शंकर महतो, गोपाल सिंह, पिंकू पांडेय, एटक के जगदीश साव, बिजखामस के मंटू दुबे व अन्य शामिल थे.बता दें कि 16 सितंबर को अपने घर से मधुबन वाशरी के लिए ड्यूटी के लिए निकले रमेश तुरी की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-want-happiness-you-will-have-to-connect-with-sachchidananda-gaurav-krishna-pathak/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : आनंद चाहिए तो सच्चिदानंद से जुड़ना पड़ेगा : गौरव कृष्ण पाठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही