Search

 
 
 

धनबाद : बीटीए कर्मियों की समस्याओं पर जीएम के साथ वार्ता जल्द- सिद्धार्थ गौतम

 

भूली नगर प्रशासन कार्यालय में डीजीएम के नहीं आने पर जताई नाराजगी  

Bhuli : जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम की कोयला मजदूरों (बीटीए) की समस्याओं को लेकर  21 अगस्त को भूली नगर प्रशासन कार्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता होने वाली थी. लेकिन डिप्टी जीएम (एडमिनिस्ट्रेशन) सुरेंद्र भूषण के नहीं आने के चलते वार्ता स्थगित कर दी गई. इसके बाद सिद्धार्थ गौतम ने बीटीए परिसर में ही मजदूरों की सभा को संबोधित किया. कहा कि संघ के नेताओं को नजरंदाज करना गलत है. जल्द ही बीटीए कर्मियों की समस्याओं को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला नगर में जीएम एडमिनिस्ट्रेशन के चैंबर में वार्ता करेंगे. इस दौरान स्थानीय नेताओं ने संप हाउस, पावर हाउस सहित मजदूरों की अन्य समस्याओं को रखा. मौके पर दूसरी यूनियन के 5 सदस्यों ने जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की. सभा में संघ के अरविंद सिंह, संजीत कुमार सिंह, प्रेम नारायण सिंह, भूली शाखा के नरेश सिंह, विजय दास, शंभू नाथ तिवारी, सत्येंद्र सिंह, राजेश वर्मा, एम करीम, परशुराम चौहान, विजय राम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sanjeev-singh-appeals-to-the-court-to-take-action-against-the-jail-administration/">धनबाद

: संजीव सिंह ने जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट से लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही