Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील फाउंडेशन ने प्री-मैट्रिक कोचिंग छात्रों के लिए सम्मान समारोह का किया आयोजन

 
मैट्रिक में 75 फीसदी से ज़्यादा अंक हासिल करने वाले 205 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Jorapokhar : टाटा स्टील फाउंडेशन जामाडोबा ने झारखंड अकादमिक परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्री-मैट्रिक कोचिंग (पीएमसी) कक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित सम्मानित किया. जेआरडी टाटा ऑडिटोरियम जामाडोबा में आयोजित समारोह का उद्देश्य 205 छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना था, जिन्होंने कुल 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. सीनियर कक्षाओं के 42 शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी पॉज़ के साथ हुई. जिसके बाद छात्रों ने अतिथियों को एक-एक पौधा देकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जीएम संजय राजोरिया, शिक्षकों व अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. मुख्य अतिथि जीएम संजय राजोरिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम चलाने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की भी प्रशंसा की. जिससे कंपनी के लीजहोल्ड क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ मिलता है कार्यक्रम में हेड एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एचआरबीपी पंकज कुमार दास, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, टीएसएफ के मैनेजर एजुकेशन आदर्श गुप्ता और मैनेजर एजुकेशन, टीएसएफ जमशेदपुर खुशबू प्रजापति भी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-trailer-and-scooter-near-gaushala-dvc-turn-scooter-rider-injured/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गोशाला डीवीसी मोड़ के पास ट्रेलर और स्कूटी में टक्कर, स्कूटी सवार जख़्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही