Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 25 माह का बकाया वेतन मांग रहे शिक्षकों ने बीसीसीएल के सीएमडी और डीपी का पुतला जलाया

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अधीन संचालित 75 अनुदानिक विद्यालयों के शिक्षकों ने 23 मई सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर बीसीसीएल के सीएमडी और डीपी का पुतला दहन किया. कोयला खदान शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक ने 25 माह का बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं. सभी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विगत 2 मई से ही कोयला भवन के समक्ष धरना दे रहे हैं. पुतला दहन में शामिल कोयला खदान शिक्षक संघ के नेता जनार्दन सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने विगत मार्च महीने में उच्च स्तरीय बैठक की थी. बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों से वादा किया गया था कि कोरोना काल (2020-2021) के लंबित वेतन का भुगतान कोलियरी शिक्षकों को समय पर कर दिया जाएगा. परंतु प्रबंधन न केवल अपने वादे से मुकर गया, बल्कि दुर्भावनावश 2021-2022 के लिए विद्यालयों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. यह प्रबंधन की क्रूरता व संवेदनहीनता का जीता जागता उदाहरण है. अल्प वेतनभोगी कोलियरी शिक्षक जिस आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, उसके लिए बीसीसीएल डीपी राव तथा महाप्रबंधक आहुति स्वाइन जिम्मेवार हैं. कोयला खदान शिक्षक संघ की प्रमुख मांगों में बिना किसी भेदभाव के सभी कोलियरी शिक्षकों को 25 माह के लंबित वेतन का भुगतान, जबरन सेवा मुक्त सभी कोलियरी शिक्षकों को रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में पीएफ ग्रेच्यूइटी तथा पेंशन आदि शामिल है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों के संचालन में यदि कोई असुविधा है तो कोलियरी शिक्षकों को एकमुश्त राशि का भुगतान कर उन्हें सेवा मुक्त दे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-randomly-built-shops-and-houses-will-spoil-the-pride-of-the-city-in-the-rain/">धनबाद

: बरसात में शहर की शान बिगाड़ेंगे बेतरतीब तरीके से बने दुकान और मकान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही