Search

 
 
 

धनबाद: आईआईटी आइएसएम पहुंची टेक्नोक्रेट्स की टीम, हैकथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्मार्ट इंडिया हकेथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले को लेकर आईआईटी-आइएसएम स्थित नोडल सेंटर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 23 अगस्त से ही टीमें पहुंचने लगी हैं. देश भर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों की 18 में से 10 टीम ने 24 अगस्त की दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा लिया है. यह प्रक्रिया रात तक चलेगी. 25 अगस्त को सुबह 9:33 बजे प्रॉब्लम स्टेटमेंट को लेकर टेक्नोक्रेट्स की टीम कमरे में बंद हो जाएगी.

  इन समस्याओं से जूझेंगे टेक्नोक्रेट्स

36 घंटे के हैकेथॉन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 18 टीमें मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट विभाग की 6 समस्याओं का सामना करेगी. टीम के सभी विद्यार्थी डोमेन बकेट स्मार्ट ऑटोमेशन का उपयोग कर सॉफ्टवेयर कैटेगरी में प्रॉब्लम स्टेटमेंट कंप्लेंट रिड्रेसल मशीनरी, गाइडेंस सिस्टम फॉर क्लेम्स एंड नीड ऑफ लेबर, एंप्लॉयमेंट ट्रैकिंग एंड ट्रांसएबिलिटी सिस्टम- ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर, एंप्लॉयमेंट ट्रैकिंग एंड ट्रांसएबिलिटी सिस्टम माइग्रेंट वर्कर्स, ई-बडी फॉर रेस्क्यूड चाइल्ड लेबर, और नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म फॉर वीवी गर्ल्स-नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट पर सॉफ्टवेयर से समाधान ढूंढेंगे.

  इन तकनीकी कॉलेजों से आ रही टीम

मायर्स एमआईटी एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग अलंदी (देवाची) की टीम युक्ति, करपागम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम कोड अल्फा, चेन्नई इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की टीम गॉर्डियन टेक्कीस, विद्यालंकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की टीम फेंटम 682, महर्षि कर्व स्त्री शिक्षण संस्थान कमिंस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन की बाइनरी ब्रेन्स, रुंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी खोखा-कुरूद भिलाई की सुकोयोमी, पैट्रिसन कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस की टेकहैक, श्री शंकराचार्य टेक्निकल केंपस भिलाई की पेंसिल, एवीसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की कांकर्स, एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई की टीम लेजी सिंगलटोंस, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की कोड सरफेस, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा की स्पॉम बाइट्स, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर गढ़वाल की टीम कोडगार्ड, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग श्रीरंगम की ई-टेचीज, मराठवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज सतारा रोड की टीम एमआईटियन्स इनविजिबल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी चित्तौड़ की टीम कोर्ट वारियर्स आईआईआईटी, पीईएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सीभामोगा की डब्ल्यूई 6, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ की राइट पाथ प्रिडिक्टर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फारूक नगर गुड़गांव की इंटिमिडेटर, आरएमके इंजीनियरिंग कॉलेज की टेक स्पार्क्स और फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट 148 की टीम ईएल रुगीडो भाग लेंगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-rid-the-people-of-the-city-from-stray-animals/">धनबाद:

शहर के लोगों को आवारा पशुओं से निजात दिलाएगा नगर निगम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही