Search

 
 
 

धनबादः जोरिया में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

आशीष गोराई अपने पिता के साथ घर के समीप स्थित जोरिया में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.
 

Dhanbad : बलियापुर थाना क्षेत्र के बाघमारा आमटांड में गुरुवार को जोरिया में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान आमटांड निवासी देवीलाल गोराई के पुत्र आशीष गोराई के रूप में हुई है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम छाया है. 

मिली जानकारी के अनुसार, आशीष गोराई अपने पिता के साथ घर के समीप स्थित जोरिया में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला. पिता स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आशीष को  बलियापुर CHC ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने SNMMCH धनबाद रेफर कर दिया. SNMMCH पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोर की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही