Search

 
 
 

धनबाद: बकाया मानदेय के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन कर्मियों की हड़ताल, दिया धरना

 
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad) जिले के लगभग 250 कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन कर्मचारियों और डाटा ऑपरेटरों ने 18 जून शनिवार को  सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया. कर्मचारियों ने सभी प्रखंडों में काम बंद कर दिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

  बार-बार मिल रहा है  सिर्फ आश्वासन

धरना का नेतृत्व कर रहे पीयूष सहाय ने बताया कि कोविड टेस्टिंग का 5 महीने से और वैक्सीनेशन के लिए 13 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. अपनी समस्या से विभाग को कई बार अवगत कराया. परंतु बार-बार आश्वासन दिया जाता है. भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसी कारण आज से काम बंद करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों का पारिश्रमिक भुगतान नहीं होता है, जिले के सभी प्रखंडों में वैक्सीनेशन का काम बंद रहेगा.

फंड आते ही होगा भुगतान : सिविल सर्जन 

सहाय ने बताया कि उन्हें सिविल सर्जन ने बताया है कि फंड की कमी है. आश्वासन दिया है कि फंड मिलते ही सभी का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे.

 कर्मियों का उधार पर चल रहा है काम

नरेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के पास घर से आने-जाने तक का पैसा नहीं है. उधारी के पैसे से ही आना जाना करना पड़ रहा है. कई कर्मचारियों के घर में राशन भी उधारी से आता है एवं बच्चों की स्कूल फीस देने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/agnipath-protest-caught-fire-in-dhanbad-akash-march-and-effigy-burning/">धनबाद

में Agnipath विरोध ने तूल पकड़ा, आकोश मार्च और पुतला दहन [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/agnipath-protest-caught-fire-in-dhanbad-akash-march-and-effigy-burning/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही