Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर थाना से महज 400 मीटर दूर महिला के गले से चेन झपट भागे अपराधी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/principal-teacher-of-dhanbad-law-college-should-be-ineligible-permanent-appointment-ajsu/">(Dhanbad)

जिले के जोड़ापोखर थाना के पास अपराधियों ने 5 अगस्त को एक महिला रूही तबस्सुम के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकले. थाना से महज 400 मीटर दूरी पर शालीमार ग्राउंड के समीप पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. महिला ने तुरंत थाना पहुंच कर घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला शालीमार की रहने वाली है. वह अपनी बहन की बेटी के साथ फुसबंगला पार्लर गई थी. पार्लर से घर लौटने के दौरान शालीमार ग्राउंड के पास पल्सर बाइक से दो अपराधी आए और बाइक चला रहे युवक ने महिला के समीप आकर उसके गले से चेन झपट लिया और बाइक की रफ्तार तेज कर दोनों झारिया की ओर फरार हो गए. महिला ने बताया कि उसने 8 साल पहले 1.5 लाख रुपए में ढाई भर की चेन खरीदी थी. घटना के बाद से वह सदमे में है.

सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान करेगी पुलिस

इधर, जोड़ाखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल कर अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-graduation-fee-structure-will-change-in-bbmku-announced-after-the-consent-of-the-vice-chancellor/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में बदलेगा स्नातक का फी-स्ट्रक्चर, कुलपति की सहमति के बाद घोषणा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही