Search

 
 
 

धनबाद : हाइवा की टक्कर में मृत खलासी के आश्रित को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) हाइवा की टक्कर में मृत खलासी के परिजनों को 48 घंटे बाद 4 सितंबर रविवार मुआवजा के रूप में 3 लाख रुपये देने पर सहमति बन गई. बीडीओ ने एक लाख दिलावे का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया. बतातें चलें कि गुरुवार 1 सितंबर की रात एमपीएल के अधीन चलने वाले हाइवा के खलासी निरसा के संबंधपुर निवासी सागर रवानी की मौत दो हाइवा के टकराने से हो गई थी. शव को पोस्टमार्टम के बाद संबंधपुर मोड़ के पास रख कर ग्रामीण तथा परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. आंदोलन में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पंचायत के मुखिया उज्जवल कुमार तिवारी, समाजसेवी रतन तिवारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास, भाजपा नेता मन्नू तिवारी एवं ग्रामीण शामिल थे. लगभग 48 घंटे के बाद ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता की. वार्ता में ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि ने तीन लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई. निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी की तरफ से एक लाख बीस हजार रुपये जल्द ही दिलाने  का आश्वासन दिया. कुल मिलाकर चार लाख बीस हजार की राशि आश्रित को मुआवजा के रूप में मिलने के बाद हाइवा परिचालन शुरू करने की सहमति बनी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/health-and-wellness-centers-and-poly-clinics-will-open-in-the-urban-areas-of-dhanbad/">धनबाद

के शहरी इलाकों में खुलेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पॉली क्लीनिक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही