Search

 
 
 

धनबाद: बलियापुर के किसानों की नहीं टूटी आस, अब भी लगा रहे हैं बिचड़े

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने से कृषि बहुल क्षेत्र बलियापुर के निचले भाग के खेतों में जलजमाव हो गया है. हालांकि धनरोपनी का समय बीत चुका है, बावजूद धान की पैदावार की आस लिये यहां के कुछ किसान बचे खुचे निचली भाग पर स्थित (बहाल) खेतों में तेजी से लगा रहे हैं. इधर क्षेत्र के कई जानकार किसानों ने जो बातें बताई, वह निराशाजनक है.

   बारिश होती रही तो हो सकती है थोड़ी पैदावार

लखीराम महतो, शिव प्रसाद महतो, जय किशोर महतो, राम प्रसाद महतो सहित क्षेत्र के कई किसानों का कहना है कि धनरोपनी का समय बीत चुका है. फिर भी कुछ किसानों द्वारा रोपनी की जा रही है. किंतु अब उपज की संभावना बहुत कम है. अगर बारिश होती रही तो थोड़ी बहुत उपज हो सकती है और बिचाली से कुछ दिनों तक के लिए मवेशियों के चारे का इंतजाम हो सकता है.

   40 दिनों के बिचड़े काट कर लगाएं : डॉ एलके दास

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ ललित कुमार दास ने लगातार को बताया कि किसान 40 दिनों तक के बिचड़े के ऊपरी हिस्से को काट कर अपने खेतों में लगाएं तो अब भी 50 से 60 प्रतिशत तक धान की पैदावार हो सकती है. किंतु 45 दिनों से ऊपर के बिचड़े को खेतों में लगाएंगे तो उपज नहीं होगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ground-submerged-under-thaparnagar-mpl-rail-line/">धनबाद

: थापरनगर-एमपीएल रेल लाइन के नीचे जमीन धंसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही