Search

 
 
 

धनबाद: ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने वाली युवती की हुई पहचान

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) शिवलीबाड़ी मुण्डाधौड़ा के पास शुक्रवार 26 अगस्त को ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने वाली युवती (22) की पहचान हो गयी है. उसका नाम काजल कुमारी था, जो कुमारधुबी नीचूधौड़ा की रहने वाली थी. परिजनों ने मृतका की पहचान की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रही थी. ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस ट्रेन जब सामने आ गई, तब भी वह ट्रैक पर खड़ी रही और ट्रेन उसे रौंदते हुए गुजर गई. कुमारधुबी पुलिस ने टुकड़ों में बंटे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

     मोबाइल खंगालने से हो सकता है खुलासा

काजल कुमारी गरीब परिवार से थी. उसके पिता बीरेन प्रसाद वर्मा इडली बेचकर जीविका चलाते हैं. पुलिस को लिखित आवेदन में उन्होंने कहा कि उसकी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है. लोगों का सवाल है कि काजल ने मौत को गले क्यों लगाया. वह किस बात से परेशान थी. पुलिस मामले के उद्भेदन में क्यों नहीं दिलचस्पी दिखा रही है. काजल जिस मोबाइल से बात कर रही थी, उसे भी बरामद नहीं किया जा सका. मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है. लेकिन पुलिस लफड़े में पड़ना नहीं चाहती. कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. आवेदन में ट्रेन दुर्घटना की बात कही गयी है. बेटी की मौत के लिये किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-terrible-gas-leak-in-chhattabad-of-katras-panic-in-the-area/">धनबाद:

कतरास के छाताबाद में भयानक गैस रिसाव, इलाके में दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही