Search

 
 
 

धनबाद :  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने अंचलाधिकारियों को दी नसीहत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने पिछड़ी जातियों से जुड़े मामलों को लेकर 22 सितम्बर, गुरुवार को समाहरणालय में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने हर प्रखंड से सभी आवेदनों, निर्गत प्रमाण पत्र व रद्द किए गए आवेदनों और उसके कारणों के संबंध में जानकारी ली.

 जाति व आवासीय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पकड़ी.

जांच में उन्होंने ओबीसी, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पकड़ी. इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया. केसीसी, पीएम आवास, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी ली. और अंचलाधिकारियों को तय समय सीमा में आवेदनों को निपटाने को कहा

पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या का आंकड़ा नहीं दे सके सीओ

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने अधिकारियों से जब पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या व अन्य आंकड़ों की जानकारी मांगी तो अंचलाधिकारी जबाब देने में असमर्थ दिखे. उनका कहाना था कि आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज संलग्न नहीं होने के कारण वैसे आवेदन को रद्द करना पड़ता है. ऐसे में सही आंकड़ा देना मुश्किल है.

  अधिकारियों को सेवाभाव से काम करने का सुझाव

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने अंचलाधिकारियों को कहा कि राज्य की भगौलिक स्थिति को समझना होगा. यहां के लोग काफी सीधे व सरल स्वभाव के हैं. उनके साथ अधिकारी की तरह नहीं बल्कि सेवा भाव से काम करें. उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में कोई भी दस्तावेज अपूर्ण है, उसके लिए आवेदक से संपर्क कर दस्तावेज की मांग करें और उसका प्रमाण पत्र निर्गत करें.

  ओबीसी के लोगों ने आयोग से की थी शिकायत

ओबीसी वर्ग के लोगों ने जाति और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं मिलने की शिकायत पिछड़ा आयोग में की थी. कहा गया था कि प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने के कारण सरकारी नौकरी एवं विद्यालय, महाविद्यालय में नामांकन से वंचित रहना पड़ता हैं. आयोग ने इस शिकायत की जांच के लिए अपने सदस्य को भेजा था. श्री प्रसाद ने सभी अंचलाधिकारियों से ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाने और लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है.बैठक में निदेशक एनईपी इन्दु रानी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव के.के. सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, कार्यपालक दंडाधिकारी बंधु कच्छप, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-driver-dies-in-accident-on-nh-2-in-topchanchi/">धनबाद

: तोपचांची में एनएच 2 पर दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही