Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बदलने लगा मौसम का मिजाज, हो रहा गर्मी का आभास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिले में मौसम का रुख बदलने लगा है. दिन में तीखी धूप के साथ हवा भी गर्मी का आभास करा रही है. हवाएं झुलसाने भी लगी हैं. पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है. हर दिन तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है. पिछले 72 घंटों में जिले का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. पिछले सप्ताह के अंत में कड़ाके की ठंड का एहसास कराने वाला मौसम बदल चुका है.

    48 घंटे बाद बढ़ने लगेगा तापमान

48 घंटों के बाद अगले तीन दिनों में जिले के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान भी अगले पांच दिनों में बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. जाहिर है, दिन में गर्मी बढ़ जाएगी. हालांकि अब भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 से 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर है. दिन में गर्मी और रात की ठंड लोगों को बीमार भी बना रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-filariasis-medicine-will-not-be-distributed-will-be-fed-in-front-dr-manish-kumar/">धनबाद:

फाइलेरिया की दवा बांटी नहीं, सामने खिलाई जाएगी  : डॉ मनीष कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही