Search

धनबाद : मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा- अरूप चटर्जी

Nirsa : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की आमसभा 11 जनवरी को लखीमाता कोलियरी परिसर में हुई. कार्यकर्ताओं ने कोल इंडिया में मजदूरों के 11वें वेतन समझौते में 19% वेतन वृद्धि पर खुशी जाहिर करते हुए यूनियन के महामंत्री और जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी का अभिनंदन किया. सभा को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि यह मजदूरों की एकता से संभव हुआ है. प्रबंधन अड़ियल रवैया अपनाए हुआ था. लेकिन मजदूरों की एकता को देखते हुए उसे सम्मानजनक समझौता करना पड़ा. यूनियन शुरू से ही मजदूरों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करती रही है. हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, श्रम कानूनों में संशोधन और निजीकरण के खिलाफ मजदूर एकजुट रहें. यूनियन के केंद्रीय सचिव अगम राम ने कहा कि 11वें वेतन समझौते में अन्य मांगों पर चर्चा अभी बाकी है। जिसके लिए मजदूरों को लड़ाई के लिए तैयार रहना पड़ेगा. सबसे बड़ी चुनौती सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजीकरण से बचाने की है. मौके पर क्षेत्रीय संगठन सचिव परेश माजी, कार्तिकचंद्र दत्ता, लालू ओझा, जयदेव पात्र, रामजी यादव, खोखन रविदास, साधन चटर्जी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे.

हरेंद्र शर्मा बने यूनियन के शाखा अध्यक्ष

सभा के अंत में बीसीकेयू की शाखा कमेटी का चुनाव हुआ. हरेंद्र शर्मा अध्यक्ष, रंजीत कुमार सिंह व देवेंद्र मिश्रा उपाध्यक्ष, वापी गोप सचिव, संजय शर्मा सह सचिव, मनोरंजन, रोहित विराट व सुरेश श्रीवास्तव संगठन सचिव, चंद्रशेखर राय कोषाध्यक्ष, जबकि विमल भवानी सह कोषाध्यक्ष चुने गए चुने गए. इसके अलावा 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-saraswati-puja-on-january-26-artisans-engaged-in-idol-making/">धनबाद

: सरस्वती पूजा 26 जनवरी को, मूर्ति निर्माण में जुटे कारीगर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp