Search

 
 
 

धनबाद : लोगों के हक की आवाज संसद तक पहुंचानी होगी- जयराम समेत तेतुलमारी की 2 खबरें

 
Tetulmari : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) सुप्रीमो जयराम महतो ने मंगलपरी को कतरास क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली. उन्होंने बौआकला दक्षिण, रंगुनी व नगरी कला उत्तर पंचायत के विभिन्न गांवों में पदयात्रा की. छोटकीबौआ फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए उनकी आवाज दिल्ली में संसद तक पहुंचाने की जरूरत है. इसके लिए आगामी चुनावों में सोच-समझकर वोट देना होगा. उन्होंने लोगों से कहा कि आप चुनाव में 500-1000 रुपए में जिन लोगों को वोट देंगे, वह आपकी जमीन को कौड़ियों के भाव अधिग्रहण करवा देगा. आपकी जमीन से कोयला निकालकर बेघर कर दिया जाएगा. मौजूदा सांसद, विधायक व मुखिया यहां के लोगों की जमीन की रक्षा नहीं कर सकता. इसके लिए दिल्ली की संसद में आवाज उठानी होगी. जेबीकेएसएस आगामी लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट से उम्मीदवार उतारेगी. इस बार बदलाव जरूर होगा. जनता भी मन बना चुकी है. मौके पर मो. रिजवान अंसारी, राजेंद्र रजक, छोटू रजक, सुनील रजक, हिमांशु रजक, मनोज रजवार, उत्तम रजक, गोपी रजक, रोहित रजक, सूरज हरि, विवेक रजक, सुमित रजक, रंजीत रजक, तुषार रजक, अजय रजक आदि मौजूद थे.

टुंडी विधानसभा में इस बार खिलेगा कमल : ज्ञानरंजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/gyan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tetulmari : धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर मंगलवार को तेतुलमारी शक्ति चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा व टुंडी विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल खिलेगा. केंद्र की मोदी सरकार गरीब, असहाय व युवाओं के लिए अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान  किया. मौके पर प्रदीप वर्मा, सुरेश महतो, रमेश महतो, रीता देवी, आषुतोष पाण्डेय, गीता बेसरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-youth-accused-in-rape-case-of-minor-found-guilty-and-2-news-from-court-including/">

धनबाद : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक दोषी करार समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही