Search

 
 
 

धनबाद:  सदर अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की व्यवस्था नहीं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल धनबाद में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. सर्टिफिकेट के लिए छात्रों और उम्मीदवारों को कोर्ट मोड़ सिविल सर्जन कार्यालय से स्टील गेट स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाना पड़ता है. मेडिकल जांच के लिए पहुंचे राहुल कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के कार्यालय से उन्हें एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. सदर अस्पताल सामने है. बावजूद एसएनएमएमसीएच का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

    शीघ्र ही होगी व्यवस्था : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि बहुत जल्द मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए सदर अस्पताल में जांच की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल इसके लिए एक्सरे मशीन की जरूरत है, जो सदर अस्पताल में नहीं है. इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति होनी है. यह सब हो जाने के बाद सदर अस्पताल में एक ही छत के नीचे जांच हो जाएगी और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जरूरतमंदों को भटकना नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-students-know-the-condition-of-the-people-of-jharia-vihar-colony/">धनबाद:

आईआईटी आईएसएम के छात्रों ने जाना झरिया विहार कॉलोनी के लोगों का हाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही