Search

 
 
 

धनबाद : शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर 24 घंटे होगी चेकिंग

 

एसएसपी ने दिया आदेश, बदलेगा टाइगर जवानों के काम का तरीका

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए अब सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर 24 घंटे पुलिसकर्मी जांच करेंगे. इसकी मॉनिटरिंग हर 6 घंटे पर पुलिस पदाधिकारी करेंगे. इसके अलावा टाइगर जवानों के हाथों में वायरलेस सेट और  डायरी में दागी अपराधियों का पूरा ब्योरा रहेगा. यह निर्देश एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सिटी व ग्रामीण एसपी के साथ-साथ सभी डीएसपी, इंस्पेक्टरों व थानेदार के साथ बैठक में दिया. उन्होंने कहा कि चोरी, छिनतई, लूटपाट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वाले और दागी अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर पकड़ जाएगा. कंट्रोल रूम से टाइगर मोबाइल पर निगरानी की जाएगी. टाइगर जवानों को 75 पीस जैकेट व हेलमेट भी मिलेगा. टाइगर मोबाइल जवानों के वाहनों में जीपीएस भी लगा रहेगा. जवान दागी अपराधियों का सत्यापन भी करेंगे. इस दौरान थाना प्रभारी को भी सूचित करेंगे. शहर में प्रवेश होने वाले मार्गों की भी सूची बनेगी. हॉट स्पॉट एरिया को भी चिंहित किया जाएगा. शहर में चिपकाए गए क्यूआर कोड का मोबाइल से स्कैन कर ड्यूटी करेंगे. ताकि पता चल सके कि वहां पुलिसकर्मी गए थे.चेकिंग और कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसा जा सकेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/income-tax-raid-on-56-locations-of-9-coal-traders-of-dhanbad-rs-3-crore-cash-recovered/">धनबाद

के 9 कोयला कारोबारियों के 56 ठिकानों पर आयकर छापा, 3 करोड़ कैश बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही