Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे ने जरूरत से ज्यादा जमीन ली तो होगा आंदोलन- अरूप

 
Dhanbad :  निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण की जद में आ रहे कुमारधुबी व मुगमा रेलवे स्टेशन के बीच रहने वाले लोगों से मुलाकात की. उन्होंने शिवलीबाड़ी कालीमंडा पहुंचकर विस्थापितों से संवाद किया. फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में कम से कम लोगों के प्रभावित होने का भरोसा दिया. कहा कि यदि रेलवे ने जरूरत से ज्यादा जमीन ली, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. विस्थापितों के पुनर्वास के लिए भी पहल की जाएगी. अरूप चटर्जी ने कहा कि डीआरएम आसनसोल व फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि कॉरिडोर निर्माण के लिए जरूरत के अनुसार ही जमीन ली जाएगी. इस मुद्दे पर वह एक सप्ताह में रेलवे प्रशासन से बात करेंगे. रेलवे का एक इंच भी अधिक जमीन नहीं लेने देंगे. इधर, फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए रेल प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार नोटिस दे रहा है. कुछ दिन पहले रेलवे ने मुगमा से अतिक्रमण हटाया भी था. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, मुन्ना यादव, पुणंजय शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अजय चौधरी, भीम यादव, छोटू यादव, बिकी यादव, ओम प्रकाश यादव, रामचंद यादव, संजीत कुमार, आदित्य ठाकुर, प्रभात, रमेश सिंह, युगेश, कमेंद्र, चंदन, सरिता देवी, गीता देवी, अनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 1415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही