Search

 
 
 

धनबाद: मुंबई मेल में चोरी के बाद चेन पुलिंग कर भाग रहा चोर, स्थानीय लोगों ने पकड़ा

धनबाद से चलती ट्रेन में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरी के बाद चेन पुलिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया.
 

Dhanbad: धनबाद से चलती ट्रेन में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरी के बाद चेन पुलिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही है. 


जानकारी के अनुसार मुंबई से हावड़ा जा रही डाउन मुंबई मेल एक्सप्रेस में एक युवक ने एक महिला यात्री का पर्स और अन्य सामान चोरी कर लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक पकड़े जाने के डर से ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी. जिससे ट्रेन रांगाटांड़ इलाके के पास रुक गई और वह मौके से भागने लगा. युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देख स्थानीय लोगों को शक हुआ. 

 


लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से महिला का पर्स और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई.


बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसका ससुराल धनबाद के जामाडोबा क्षेत्र में है. फिलहाल RPF उससे गहन पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या किसी गिरोह से उसका संबंध है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही