Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल कर्मी के घर से दिनदहाड़े 8 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचेत ओपी अंतर्गत रामकृष्णा कॉलोनी पतलाबाडी स्थित बीसीसीएल कर्मी सैय्यद आलम के घर दिन के उजाले में चोर 8 लाख की संपत्ति चुरा ले गए. घटना शनिवार 3 सितंबर की है. भुक्तभोगी ने थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. दिन दहाड़े चोरी की घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत है. चोरों की चुस्ती और पुलिस की सुस्ती से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

  चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरों की पूरी करतूत दूर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी पुटेज से पता चलता है कि चोरी में 5 लोग शामिल थे. दो लोग घर के अंदर एक बाहर और दो लोग मोटरसाइकिल से निगरानी रख रहे थे. भुक्तभोगी सैयद आलम ने बताया कि उनका पूरा परिवार डॉक्टर के पास गया था. उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी जीवन भर की कमाई लूट ली. लगभग 7.5 लाख के आभूषण,  2 लाख नगद राशि सहित कई कीमती दस्तावेज लेकर फरार हो गये. जब वह घर आए तो बाहर का ताला टूटा और अंदर गोदरेज का सारा सामान बिखरा मिला. कहा कि वह यहां वर्षों से रह रहे हैं. बीच कॉलोनी में दिन दहाड़े ऐसी घटना के बारे में कभी सोचा भी नहीं था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-five-temples-of-baghmara-will-become-tourist-destination-will-be-beautified/">धनबाद

: बाघमारा के पांच मंदिर बनेंगे पर्यटन स्थल, होगा सौंदर्यीकरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही