Search

 
 
 

धनबाद : लोदना में चोरों ने एक ही रात 5 घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले भागे

 
Jharia : झरिया इलाके में इन दोनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. लोदना ओपी क्षेत्र के मधुवन कुजामा 40 धौडा में बुधवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया. इन घरों से नकदी सहित लोखों की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरों ने कैंसर पीड़ित व्यक्ति के घर को भी नहीं छोड़ा. कैंसर पीड़ित  अशोक पासवान ने बताया कि चोरों ने उनकी पत्नी की सोने की कान बाली, सोने की जीउतिया, चांदी की पायल, 75000 रुपए का मोबाइल फोन समेत घर से लगभग दो लाख के सामान की चोरी की है. वहीं, जो सालुचोपडा उच्च विद्यालय के शिक्षक अमित पासवान के घर से चोर 5 हजार नकद समेत दो एंड्रायड फोन सहित एक लाख के सामान ले भागे. इसी प्रकार भोला पासवान के घर से मोबाइल फोन और सीपीआईएम नेता सुरेन्द्र पासवान के घर से पर्स व जरूरी कागजात की चोरी हुई हे. आखिरी में चोरों ने युगल यादव के पर धावा बोला. आहट सुनकर उनकी पत्नी जाग गईं. विरोध करने पर चोरों ने उनके साथ मारपीट की. शोर होने और पकड़े जाने के डर से चोर बिना कुछ लिए ही भाग खड़े हुए. सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह लोदना ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employee-kundan-singh-accused-of-cheating-worth-lakhs/">धनबाद

: बीसीसीएल कर्मी कुंदन सिंह पर लाखों की ठगी का आरोप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही