Search

 
 
 

धनबाद : संस्कार ज्ञानपीठ में मनाई गई नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ

 
पर्यावरण व ऊर्जा संरक्षण के साथ ईंधन संरक्षण को लेकर किया गया जागरूक
Katras/Baghmara : संस्कार ज्ञान पीठ नावाडीह (हरिना) में शनिवार 29 जुलाई को नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई. इस मौके पर पर्यावरण व ऊर्जा संरक्षण, सामूहिक भोजन में भोजन की बर्बादी, इलेक्ट्रिक उपकरण के अवशेष के खतरे, ईंधन संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में औषधीय और फलदार पौधा लगा कर एक छात्र, एक पौधा लगाने के अभियान की शुरुआत की. स्कूल के निदेशक डॉ.मुकेश कुमार राय ने बच्चों से अपील किया कि सभी अपने-अपने घर में कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाएं. साथ ही पौधे के साथ उसकी फोटो स्कूल को भेजें. इस अवसर पर राहुल कुमार, मलय मिश्रा, देवाशीष ओझा, कुमार राहुल सिन्हा, प्रिंस चौहान, लखन महतो, चांदी मिश्रा, अरुण प्रामाणिक, सुभाष रजक, पीयूष भारद्वाज उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-opd-remained-closed-in-sadar-hospital-on-muharram-holiday-patients-returned/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुहर्रम की छुट्टी पर सदर अस्पताल में ओपीडी रहा बंद, मरीज़ लौटे वापस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही