Search

 
 
 

धनबाद : धूमधाम से तीन दिवसीय मनसा पूजा संपन्न, आस्था व परंपराओं का दिखा अनूठा समागम

 
कुमारधुबी बाजार स्थित बाघाकुड़ी गोराईटोला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Maithon : बंगला पंचांग के अनुसार नवमी तिथि को शनिवार 19 अगस्त को विधिवत पारण पूजन के साथ क्षेत्र में तीन दिनों तक मनाये जाने वाला पर्व मां मनसा पूजा सम्पन्न हो गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा से सुख, समृद्धि व सांपों से रक्षा की कामना की. इससे पूर्व शुक्रवार की मध्य रात्रि में निशी पूजा अर्चना की गई. पूजा में घर में बनाई गई पीठा व पारंपरिक मिठाइयों का भोग लगाया गया और अहले सुबह पाठा की बलि दी गई. इसके बाद शनिवार की सुबह पारण पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अपना उपवास तोड़ा और मां का प्रसाद ग्रहण किया.

बाघाकुड़ी गोराईटोला में 117 वर्षों से हो रही मां मनसा की पूजा

मां मनसा की पूजा इस क्षेत्र में घर-घर मनाई जाती है. लेकिन कुमारधुबी बाजार स्थित बाघाकुड़ी गोराईटोला में पिछले 117 वर्षों से मां मनसा देवी की पूजा होती आ रही है. पूजा अर्चना व दर्शन के लिए भक्तों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. यहां भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया जाता है. आयोजक दिलीप गोराई ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा 117 वर्ष पहले 1906 में यहां मां मनसा की पूजा अर्चना शुरू की गई थी. उनके दादा जी उस समय पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर से मां मनसा की प्रतिमा को माथे पर लेकर पैदल कुमारधुबी पहुंचे थे. जिसके बाद मां मनसा की पूजा लगातार की जा रही है. कहा कि यहां मां मनसा जाग्रत है. जो भी सच्चे दिल से कामना करता है, मां मनसा उसे कभी निराश नही करती. ऐसा मानना है कि मां मनसा की पूजा ज्यादातर किसान करते है. यह समय खेती का होता है. बारिश के मौसम में विषैले सांपों का काफी भय बना रहता है. इन विषलैल सांपों व जीव-जन्तुओं से रक्षा के लिए यह पूजा की जाती है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-disclosure-13-people-were-involved-in-the-dhananjay-yadav-murder-case-hotel-operator-vicky-verma-arrested-police-still-could-not-nab-the-main-accused-rambabu-dhikar/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : खुलासा : धनंजय यादव हत्याकांड में 13 लोग थे शामिल, होटल संचालक विक्की वर्मा गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी रामबाबू धिकार को अब भी दबोच नहीं सकी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही