Search

 
 
 

धनबाद : सीरिया व पाकिस्‍तान के ठगों ने बलियापुर के डांसर सनातन का इंस्टाग्राम अकाउंट किया हैक

 
Dhanbad : साइबर अपराधियों ने धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-pandeydih-protested-against-the-installation-of-electricity-tower/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर के डांसर सनातन महतो का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है. इसे वापस करने के एवज में डांसर से 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं. साइबर ठग पाकिस्तान और सीरिया के हैं. सनातन महतो ने 5 जुलाई को इसकी शिकायत साइबर थाना धनबाद में की है. वहीं, यूटुब पर वीडियो अपलोड कर इसकी जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है. सनातन महतो बलियापुर के निपनिया गांव के रहनेवाले हैं. अपने आकर्षक नृत्‍य से उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 7.5 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं.

प्रसि‍द्ध सिंगर अंजलि‍ गायकवाड के फर्जी नाम से भेजा मैसेज

साइबर थाना में शिकायत करने पहुंचे सनातन महतो ने पुलिस को आवेदन देकर इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कहा कि प्रसि‍द्ध सिंगर अंजलि‍ गायकवाड के फर्जी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है. सनातन ने बताया कि सिंगर अंजलि गायकवाड का इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरीफाइड है. अकाउंट हैक होने से पहले इसी अकाउंट से मैसेज आया था. अंजलि इंडियन आइडल में अपना हुनर दिखा चुकी हैं. इसलिए उनपर पर शक नहीं हुआ. हैकरों ने मैसेज भेजकर कहा कि अकाउंट वेरीफाई करना है, इसके लिए कुछ जानकारी चाहिए. अकाउंट वेरीफाई होने के बाद पेटीएम से भुगतान की भी बात कही गई. इसके बाद सनातन को शक हुआ. तब तक उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था.

सनातन महतो के देश भर में हैं 7 लाख 56 हजार फॉलोवर्स

सनातन महतो ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने से पहले तक उनके अकाउंट पर देश भर से 7  लाख 56 हजार फॉलोवर्स जुड़ चुके हैं, जो महज डेढ साल में हुए हैं. डांसर ने बताया कि टिकटॉक पर बैन के बाद उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर उसमें वीडियो अपलोड करना शुरू किया था. अब तक 923 वीडियो अपलोड कर चुके हैं. अपनी बहन के साथ डांस का वीडियो अपलोड कर इंस्टाग्राम और यूटुब पर डालते थे. इससे अब तक उन्‍हें लाखों रुपए की कमाई हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-a-month-topchanchi-atm-robbery-case-could-not-be-disclosed/">धनबाद

: एक माह बाद भी नहीं हो सका तोपचांची एटीएम लूट कांड का खुलासा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही