Search

 
 
 

धनबाद : निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

 
Dhanbad : निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत निवर्तमान पार्षदों ने गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष हाथ में तख्ती व मशाल लेकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे. सभी ने सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी की. राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव नहीं कराए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया. चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद हेमंत सरकार निकाय चुनाव नहीं कराकर कोर्ट की अवमानना कर रही है. सीएम हेमंत सोरेन को डर है कि निकाय चुनाव कराने पर सरकार की पोल खुल जाएगी. उन्होंने सरकार से निकायों का चुनाव जल्द कराने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-worth-lakhs-from-the-house-of-a-retired-worker-in-dhirendrapuram-colony/">धनबाद

: धीरेंद्रपूरम कॉलोनी में रिटायर कर्मी के घर लाखों की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही