Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस संस्मरण दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Dhanbad : पुलिस संस्मरण दिवस पर सोमवार की सुबह धनबाद पुलिस लाइन में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. देश की आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले रांची सहित झारखंड के वीर शहीदों को याद किया गया. एसएसपी एचपी जनार्दनन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को सलामी दी. उनके परिवारों का दुख बांटने की भी कोशिश की. एसएसपी ने कहा कि कर्तव्य के दौरान देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है, हालांकि शहीदों की क्षति को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गये थे. तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर पिछले एक साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. समारोह में सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : नशीले">https://lagatar.in/take-action-by-raiding-the-places-where-drugs-are-trafficked-k-ravi-kumar/">नशीले

पदार्थों के आवागमन वाले ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई करें – के रवि कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही