Search

 
 
 

धनबाद : तिरंगे की शान में एकता का उत्सव है हर घर तिरंगा अभियान -सांसद

 
Dhanbad : सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि आज़ादी के आंदोलन के दौरान जो जज़्बा था, देश में एक बार फिर वैसी ही झलक है. आजादी के अमृत-उत्सव में लोग एकता के साथ तिरंगा फहरा रहे हैं. तिरंगे की शान में हर भारतीय उत्सव मना रहा है. देशभक्ति का जोश-जुनून चरम पर है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए तो यह `फेस्टिव वीक` जैसा हो गया है. कहीं तिरंगा यात्रा है, कहीं देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता है. कहीं भारत माता की शान में उत्सव का आयोजन है. देश का हर नागरिक आज़ादी के अमृत को चख रहा है. श्री सिंह `घर-घर तिरंगा` अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच और राजकमल सरस्वती स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 10 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया. इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार बच्चे शामिल हुए. तिरंगा यात्रा राजकमल विद्यालय से शुरू होकर 3 किलोमीटर की दूरी तय कर कर पुनः विद्यालय प्रांगण तक आई. यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा था और वे भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चल रहे थे. स्कूल की  बैंड पार्टी ने देशभक्ति धुन बजाए. यात्रा के दौरान जोड़ा फाटक गुरुद्वारा कमेटी, सिख समाज और मारवाड़ी युवा मंच ने शर्बत वितरण किया. विनोद तुलस्यान, शंकर लाल बुढ़िया, संजीव अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, वार्ड पार्षद संटू सिंह, सिख समाज से गुरु सिंह, बलबीर सिंह, जगजीत सिंह ने आयोजन में सहभागी होने के लिए राजकमल विद्यालय प्रबंधन और मारवाड़ी युवा मंच की प्रशंसा की. कार्यक्रम के समापन पर सुनील सोनी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा मंच के सभी सदस्यों,  पदाधिकारियों, सिख समाज, स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">नीतीश

कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही