Search

 
 
 

धनबाद : यूनिवर्सिटी इंस्पेक्टर ने शिक्षकों-पदाधिकारियों को दिए कई टिप्स

 
बीबीएमकेयू को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खड़ा करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में संस्थान के विकास से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बीबीएमकेयू को खड़ा करने के लिए यूनिवर्सिटी इंस्पेक्टर संजीव राय ने शिक्षकों व विवि पदाधिकारियों को कई टिप्स दिए. उन्होंने शिक्षकों से ज्ञान, दर्शन एवं विविधता को विश्वस्तरीय बनाने, बच्चों को वर्ष 2035 के वैश्विक परिदृश्य के लायक तैयार करने के लिए पर्सपेक्टिव प्लान बनाने, लाइब्रेरी और लेबोरेटरी का ऑटोमेशन करने, विश्वविद्यालय की वेबसाइट को आकर्षक और सूचनापरक बनाने, रिसर्च क्वालिटी विकसित करने, प्रत्येक कार्य का डॉक्यूमेंट बनाने, रिजल्ट आधारित दो वर्षीय प्लान बनाने और शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति को छोड़कर आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी. कुलपति प्रो डॉ शुकदेव भोई ने विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षक चौबीसों घंटे तल्लीनता के साथ दायित्व का निर्वहन करते हैं. वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी मेंबर मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-sides-fight-over-cutting-of-trees-on-the-roadside-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में रोड किनारे पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही