Search

 
 
 

धनबाद: रणधीर वर्मा चौक के पास मर्डर में अपडेट, पुलिस को मिले अहम सुराग

धनबाद शहर में रणधीर वर्मा चौक के पास हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें. जांच में पुलिस डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली है.
 

Dhanbad: धनबाद शहर में रणधीर वर्मा चौक के पास हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें. जांच में पुलिस डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली है. मौके से कुछ अहम सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है.

Uploaded Image
सीढ़ियों पर खून से सने चप्पलों के निशान भी पाए गए हैं जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

 


बता दें कि शहर के सदर थाना क्षेत्र के तहत रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित एक खंडहरनुमा कृषि बाजार में 20 वर्षीय युवक रोहित सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि रोहित सिंह पिछले कई वर्षों से उसी खंडहरनुमा दुकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था.


रोज की तरह वह बीती रात खाना खाने के बाद सोने चला गया था. लेकिन सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर दुकान के नीचे फैले खून पर पड़ी, तब इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ. ऊपर जाकर देखने पर लोगों ने रोहित का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही