Search

 
 
 

पलामूः युवक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, मौत पर सस्पेंस बरकरार

मृत युवक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी विनय पांडेय के इकलौते पुत्र सौरभ कुमार पांडेय (20) के रूप में हुई. बताया जाता है कि सौरभ गुरुवार की रात रांची से अपने जीजा मनीष शुक्ला के घर पहुंचा था.
 
युवक का शव ले जाती पुलिस.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित काशीनगर मुहल्ले में युवक का नग्न शव मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है. परिजनों के बयान के आधार पर कई कड़ियां सामने आई हैं. हालांकि मौत के कारणों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम भी पहुंची थी, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई.


मृत युवक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी विनय पांडेय के इकलौते पुत्र सौरभ कुमार पांडेय (20) के रूप में हुई. बताया जाता है कि सौरभ गुरुवार की रात रांची से अपने जीजा मनीष शुक्ला के घर पहुंचा था. जीजा के अनुसार, रात में वे लोग अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक रिश्तेदार के यहां खाना खाने गए थे. उनके साथ सौरभ भी था. लौटने के क्रम में मनीष शुक्ला अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर आ गए. जबकि सौरभ उनकी मां के साथ पैदल आ रहा था.

 

 

काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर मनीष उन्हें खोजने निकले. उन्होंने सौरभ को रास्ते में उल्टियां करते देखा. सौरभ थोड़ी देर में आने की बात कहकर कहीं चला गया. देर रात तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.


शुक्रवार की सुबह काशीनगर मुहल्ले में एक युवक का नग्न शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की. पुलिस ने सौरभ के जीजा मनीष शुक्ला का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 


शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि जीजा के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. घटनास्थल से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही