Search

 
 
 

पलामू में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ बारिश शुरू

जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली है. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे पहले तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 

Palamu :  जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली है. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे पहले तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

बताते चलें कि बीते दिनों पलामू में उमस वाली गर्मी पड़ रही थी. जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिन में जहां लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान थे. वहीं रात होते ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा था.

 

लेकिन मौसम में बदलाव होने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही