Search

 
 
 

रांची में प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता अभियान, मुफ्त दांत की जांच हुई

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय रांची में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
 

Ranchi: विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय रांची में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सीमा गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों, गैर संचारी रोग टीम और एएनएमटीसी की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को दांत और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

 

प्रभात फेरी के दौरान स्लोगन और संदेशों के माध्यम से लोगों को नियमित दांतों की सफाई, संतुलित आहार और समय-समय पर दांत जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम में वरीय दंत शल्य चिकित्सक उषा सिंह, जिला दंत चिकित्सक रोहित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह और जिला एनसीडी कोषांग रांची के कर्मियों के साथ एएनएम स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं.

 

Uploaded Image

 

इस अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों जैसे एएएम, पीएचसी, सीएचसी और एसडीएच में 14 मार्च से 19 मार्च 2026 तक स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दंत स्वास्थ्य जांच की गई. 20 मार्च को सभी स्वास्थ्य संस्थानों और जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

 

इसके अलावा 21 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष शिविरों के माध्यम से वृद्धाश्रमों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस दौरान आरबीएसके, एनटीसीपी और एनएमएचपी कार्यक्रमों के सहयोग से बच्चों और आम नागरिकों को दंत रोगों से बचाव और उपचार की जानकारी दी जाएगी.

 

जिला नोडल पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और नियमित देखभाल से अधिकांश दंत रोगों से बचाव संभव है. उन्होंने लोगों से दंत स्वच्छता अपनाने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की. इस अभियान के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दंत जांच निशुल्क की जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही