Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देशभर में बदला मौसम : दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी

भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है.

 

बदलते मौसम ने एक तरफ गर्मी से राहत दी है तो दूसरी तरफ ठंड का अहसास भी बढ़ा दिया है.दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से लगातार बारिश हो रही है. नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

 

Uploaded Image

 

दिनभर तेज हवाओं के साथ होगी बारिश 

मौसम विभाग ने राजधानी में दिनभर तेज हवाओं, वज्रपात के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है.

 

हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

 

Uploaded Image

 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रही बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो इस समय उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है. इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है.

 

साथ ही हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है. हालांकि बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई गई है. 

Uploaded Image

 

बारिश के बीच 15,000 भक्तों ने किया माता वैष्णो के दर्शन

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. नवरात्रि के पहले दिन 15,000 भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे. खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं ने यात्रा जारी रखी और दर्शन किए.

 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित मुगल रोड पर बर्फ जम गया है, जिसकी वजह आवागमन अवरिद्ध हो गया है. 79 RCC (रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी) BRO टीम बर्फ हटाने का काम कर रही है.

 

Uploaded Image

 

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान में भी पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

 

वहीं, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च के बाद बारिश में कमी आएगी. हालांकि 22 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 

 

उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी जारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर साफ दिख रहा है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. वहीं निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही