Search

 
 
 

हजारीबाग : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां बरही थाना क्षेत्र स्थित बरसोत चौक के पास साइकिल से जा रहे दंपत्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.
 

Hazaribagh:   जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बरही थाना क्षेत्र स्थित बरसोत चौक के पास साइकिल से जा रहे दंपत्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही