Search

 
 
 

पलामू : रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा काशीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक (20 वर्षीय) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 

Palamu :   शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा काशीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक (20 वर्षीय) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी विनय पांडे के पुत्र सौरभ कुमार पांडे (20) के रूप में हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई प्रदीप शर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के इलाके की तलाशी ली गई और साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार पांडे रांची में रहता था और गुरुवार को अपनी बहन के घर काशीनगर आने के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. वहीं शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही