Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के डकरा में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, KVS ने जारी किया आदेश

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से झारखंड के रांची जिले के डकरा (सीसीएल क्षेत्र) में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है. जारी आदेश के अनुसार, यह विद्यालय सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) डकरा, जिला रांची (प्रोजेक्ट क्षेत्र) में स्थापित किया जाएगा
Advertisement
Advertisement

Ranchi : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से झारखंड के रांची जिले के डकरा (सीसीएल क्षेत्र) में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है. जारी आदेश के अनुसार, यह विद्यालय सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) डकरा, जिला रांची (प्रोजेक्ट क्षेत्र) में स्थापित किया जाएगा. नए केंद्रीय विद्यालय में प्रारंभिक रूप से कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन संचालित किया जाएगा.

 

KVS ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में आवश्यकता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अन्य कक्षाओं एवं सेक्शनों का विस्तार किया जा सकेगा.विद्यालय का पता केंद्रीय विद्यालय सीसीएल, डकरा, पोस्ट- डकरा कोलियरी, जिला रांची, झारखंड- 829210 निर्धारित किया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही