Search

 
 
 

क्लैश के बीच चमकी ‘उस्ताद भगत सिंह’, ओपनिंग डे पर 31.50 करोड़ की कमाई

पवन कल्याण  की स्टारर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद पवन कल्याण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर धमाका कर दिया
 

Lagatar desk : पवन कल्याण  की स्टारर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद पवन कल्याण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर धमाका कर दिया.

 

‘उस्ताद भगत सिंह’ की ओपनिंग

हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग और बड़े स्तर पर रिलीज का फायदा उठाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-सेल्स से ही फिल्म ने 15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. ओपनिंग डे पर देशभर में लगभग 4,500 शोज रखे गए थे, जिससे कलेक्शन में काफी मदद मिली.फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मास एंटरटेनर शैली और पवन कल्याण के फैंस की जबरदस्त मांग भी एक बड़ा कारण रही.

 

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट

‘उस्ताद भगत सिंह’ 150 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में तैयार की गई है. फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला, राशि खन्ना और आर.पार्थिबन लीड रोल में हैं.

 

पवन कल्याण की पिछली फिल्में

इससे पहले पवन कल्याण की फिल्में ‘दे कॉल हिम ओजी’ (OG) और ‘हरि हर वीरा मल्लू’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. OG एक गैंगस्टर एक्शन फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी.

 

बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के बावजूद सफलता

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ‘धुरंधर 2’ के बीच भी अपनी पकड़ बनाई और पहले दिन 30 करोड़ के आंकड़े को पार कर दर्शकों को प्रभावित किया. एडवांस बुकिंग और बड़ी स्क्रीन पर रिलीज़ ने फिल्म को शानदार ओपनिंग दिलाई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही