Search

 
 
 

ध्रुव राठी ने आदित्य धर और ‘धुरंधर 2’ पर साधा निशाना, यूजर्स ने किया पलटवार

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 और डायरेक्टर पर निशाना साधा है. उन्होंने आदित्य धर को BJP प्रचारक बताते हुए कहा कि फिल्म में ओवरकॉन्फिडेंस के चलते प्रोपेगैंडा फैलाया गया. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं.
 

Lagatar desk : यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 और डायरेक्टर पर निशाना साधा है. उन्होंने आदित्य धर को BJP प्रचारक बताते हुए कहा कि फिल्म में ओवरकॉन्फिडेंस के चलते प्रोपेगैंडा फैलाया गया. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं.

 

ध्रुव राठी का बयान

ध्रुव राठी ने अपने एक्स पर लिखा-मैंने तीन महीने पहले आदित्य धर को बीजेपी का प्रचारक कहा था. पिछली फिल्म में हल्का-फुल्का प्रचार था, लेकिन अब उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस में हद से ज्यादा प्रोपेगैंडा फैला दिया. एक अच्छी तरह बनी प्रोपेगेंडा फिल्म ज्यादा खतरनाक होती है.

 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

ध्रुव के इस बयान पर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए -एक यूजर ने कहा -जब भी कोई तुम्हारी बात को चुनौती देता है, तुम उसे प्रोपेगैंडा बता देते हो. यह तुम्हारे पक्षपात को ही दर्शाता है.दूसरा यूजर- ने कहा-मेंटल रीहैबिलिटेशन सेंटर पर 400 लोगों की हत्या के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ कोई पोस्ट नहीं किया, लेकिन तुम इस बात से दुखी हो कि आदित्य धर ने फिल्म में पाकिस्तान को बेनकाब किया. साफ हो गया कि तुम किसके पक्ष में हो.


आदित्य धर का जवाब

जब पहली फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी और आलोचना हुई थी, आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन सभी आलोचनाओं का जवाब दिया था. उन्होंने लिखा कि उनकी टीम ने भारतीय सिनेमा में इतिहास लिखा और जो आलोचना कर रहे थे, अब उनकी तारीफों में बदल गए.

 

 

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर (पहला पार्ट): देशभर में -895 करोड़, वर्ल्डवाइड -1300 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं धुरंधर 2 ने दो दिनों में ग्रॉस -172.63 करोड़, नेट -145.55 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही