5 माह बाद हुई बैठक, कुल 14 एजेंडों पर चर्चा, पेयजल पर खास जोर
Dhanbad : धनबाद जिला परिषद बोर्ड की 25 अप्रैल को हुई बैठक हंगामेदार रही. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में एक घंटा विलंब से दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई और महज डेढ़ घंटे ही समाप्त हो गई. क्योंकि डीडीसी सह परिषद के सचिव शशि प्रकाश सिंह यह कहकर उठकर चले गए कि उन्हें दूसरी बैठक में जाना है. इस पर अध्यक्ष सहित सभी सदस्य काफी नाराज दिखे और अध्यक्ष ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी. सांसद और विधायक भी बैठक में नहीं पहुंचे. करीब 5 माह बाद हुई बैठक में कुल 14 एजेंडे शामिल थे. पेयजल संकट पर तो विशेष ध्यान दिया गया, लेकिन बाकी एजेंडों को डीडीसी ने जैसे-तैसे निबटा दिया. पेयजल संकट पर सदस्यों की बात सुनने के बाद डीडीसी ने कहा कि जिला परिषद के आंतरिक खर्च मद में दो करोड़ रुपए हैं, उसमें से 7 लाख रुपए संकट वाले क्षेत्र के हर सदस्य को पानी की समस्या के निजात के लिए दिए जाएंगे. जिला परिषद की बैठक इससे पहले 21 नवंबर 2022 को हुई थी.डीडीसी के उठकर चले जाने पर सदस्यों ने जताई आपत्ति
[caption id="attachment_619277" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="177" /> बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य व अन्य[/caption] जिला परिषद के सदस्य अपने-अपने मुद्दे पर पूरी तैयारी के साथ आए थे. लेकिन महज डेढ़ घंटा में बैठक स्थगित हो जाने से वे अपनी बातें रख नहीं पाए. इससे उनमें काफी नाराजगी थी. उनका कहना था कि डीडीसी को अगर दूसरी मीटिंग में जाना था, तो परिषद की बैठक बुलानी ही नहीं चाहिए थी. सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की समस्या लेकर आते हैं, लेकिन जब डीडीसी ही उठ कर चले गए, तो ऐसी बैठक का क्या औचित्य.
डीडीसी के बिना बैठक बेमतलब : शारदा सिंह
जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि जब डीडीसी ही बैठक से उठकर चले गए, तो बैठक का कोई मकसद नहीं रह जाता है. अगर उन्हें मीटिंग में जाना था, तो बैठक रखनी ही नहीं चाहिए थी. दूर-दूर से सदस्य ग्रामीणों की समस्या लेकर आए थे, और बैठक में नहीं रख सके. ऐसा नहीं होना चाहिए . यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-evening-sets-bulls-roam-around-in-snmmch-as-yamraj/">धनबाद:शाम ढलते ही एसएनएमएमसीएच में यमराज बन कर घूमते हैं सांड़
सदस्यों ने उठाई पानी की समस्या
बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने डीडीसी के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की पानी की समस्या को रखा. उन्हें ताकीद की कि जेठ की भीषण गर्मी अभी बाकी है. समस्या और विकराल होगी. जल संकट से परेशान क्षेत्र के लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं. कुछ सदस्यों ने बिजली की समस्या को लेकर भी आवाज उठाई.इन एजेंडों पर मिली मंजूरी
पानी की समस्या का जल्द होगा निराकरण, संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से होगी जलापूर्ति. 15वें वित्त आयोग मद से वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृति, कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद की स्वीकृति जिला परिषद सदस्यों को जिला परिषद की निजी आय से प्रतिमाह मानदेय देने पर विचार कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व लिपिकों की होगी नियुक्ति तोपचांची में सामुदायिक भवन की अधिग्रहित जमीन के बाकी हिस्से में मार्केट बनाने की स्वीकृति धनबाद में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र की छात्राओं के लिए बस सुविधा का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिले के अल्पसंख्यक विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत डीएमएफटी फंड से कराने की स्वीकृति धनबाद के बेकारबांध में जिला परिषद के विवाह मंडप की मरम्मत, ग्रामीण हाट-बाजार, टैक्सी-बस पड़ाव की बंदोबस्ती कर ग्रामीण क्षेत्र स्तर से टैक्स की वसूली पर सदस्यों ने जताई सहमतिबैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, डीडीसी सह जिला परिषद सचिव शशि प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट सहित जिला परिषद के सभी सदस्य, सभी मुखिया व उप मुखिया उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-neet-exam-7-revise-important-chapters-avoid-reading-new-ones-sanjay-anand/">धनबाद: नीट परीक्षा 7 को, महत्वपूर्ण चैप्टर्स को दोहराएं, नया पढ़ने से बचें- संजय आनंद [wpse_comments_template]

Leave a Comment