Search

 
 
 

धनबाद : देर रात धू-धू कर जली सब्जी मंडी, दर्जनों झोपड़ियां राख,असामाजिक तत्वों पर शक

Dhanbad News : स्थानीय लोगों के अनुसार आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दुकानदारों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिल सका. घटना में सब्जी विक्रेताओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है .कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी मंडी में लगने वाली दुकानों पर निर्भर थी.
 
धू-धू कर जली सब्जी मंडी

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र (धनबाद) के बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई.

Uploaded Image

आग लगने से कई झोपड़ियां राख

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया. आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से आसपास का पूरा इलाका भर गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

आग इतनी तेजी से फैली कि मंडी में बनी दर्जनों अस्थायी झोपड़ियां और दुकानों में रखा सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया.

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक मंडी में काफी कुछ जलकर खाक हो चुका था.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दुकानदारों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिल सका. घटना में सब्जी विक्रेताओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है .कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी मंडी में लगने वाली दुकानों पर निर्भर थी.

 

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है. बरवाअड्डा थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही