Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने विजय कुमार यादव

चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को हुए चुनाव में विजय कुमार यादव ने तीन मत के अंतर ने जीत दर्ज की. समाहरणालय सभागार में हुए चुनाव में विजय कुमार यादव को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद जियाउद्दीन को 9 वोट से संतोष करना पड़ा.
Advertisement
Advertisement

परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण


Dhanbad : धनबाद जिले की चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को हुए चुनाव में विजय कुमार यादव ने तीन मत के अंतर ने जीत दर्ज की. समाहरणालय सभागार में हुए चुनाव में विजय कुमार यादव को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद जियाउद्दीन को 9 वोट से संतोष करना पड़ा. परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचन पदाधिकारी एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाऊल अंसारी ने विजय कुमार यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. इसके बाद परिषज ती अध्यक्ष सुनीता देवी ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 


इससे पूर्व समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में परिषद के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी व वार्ड पार्षदों का सपथ ग्रहण हुआ. डीडीसी सन्नी राज ने अध्यक्ष सुनीता देवी व सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सबसे पहले अध्यक्ष सुनीता देवी ने  शपथ ली. समारोह के अंत में जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क व मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही