Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में LPG गैस किल्लत पर उबाल, राजद नेता ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

रांची में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसी मुद्दे पर आज हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास एक बैठक आयोजित की गई
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसी मुद्दे पर आज हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजद नेता कैलाश यादव ने की.

 

बैठक में गैस एजेंसियों की मनमानी और अनियमित वितरण को लेकर गहरी चिंता जताई गई. साथ ही कालाबाजारी के आरोपों पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई.

 

बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए. निर्णय लिया गया कि यदि 72 घंटे के भीतर गैस की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा. इस दौरान रांची नागरिक परिषद का गठन किया गया, जिसमें कैलाश यादव को संयोजक बनाया गया.

 

नागरिक परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और दोषी एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए जाएं. साथ ही यह भी कहा गया कि निर्धारित समय पर नियमित रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 22 अप्रैल को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

 

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि घरेलू गैस की किल्लत के खिलाफ शहर के सभी वार्डों में 15-15 लोगों की टीमें बनाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत 19 मार्च को धुर्वा बस स्टैंड में शाम 4 बजे और जगन्नाथपुर में शाम 5 बजे बैठक आयोजित की जाएगी.

 

बैठक में ठाकुर अभिषेक, चंदन यादव, गोपाल उपाध्याय, संजीत यादव, विजय सिंह, सुरेश राय, रामकुमार सिंह, मैनेजर राय, राकेश कुमार, मनीष कुमार, हीरालाल सिंह, धनंजय कुमार, अभिजीत बाउरी, चंचल पासवान, रामइकबाल चौधरी, सोनू कुजूर, अजय यादव, अरविंद महतो, सूरज कुमार, यमुना प्रसाद, कृतिका राव, ज्योति कुमारी, सतीश सिंह, नियाज़ आलम उर्फ भोला, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही