Search

 
 
 

अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल भंडार पर 5000 पाउंड वजनी विनाशकारी बम बरसाये

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार अमेरिकी फोर्स ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास समुद्र तट पर स्थित ईरान की मजबूत मिसाइल साइटों पर 5000 पाउंड के कई डीप पेनिट्रेटर बम सफलतापूर्वक गिराये हैं. अमेरिका ने कार्रवाई को सफल करार दिया है.
 
  • पूरी दुनिया तेल संकट का सामना कर रही है.
  • अमेरिका ने कार्रवाई को सफल करार दिया है.
  • अमेरिका ने अकेले ही होर्मुज संकट से निजात पाने के लिए यहां बमबारी की
  • यहां से दुनिया का लगभग  20 प्रतिशत तेल गुजरता है.

Tehran : अमेरिका ने होर्मुज के पास समुद्र किनारे बने ईरान के मिसाइल भंडार पर 5000 पाउंड वजन वाले विनाशकारी बम बरसाये हैं. बमबारी का मकसद होर्मुज इलाके में मौजूद ईरानी मिसाइल साइटों को नेस्तनाबूद करना था, ताकि होर्मुज का रास्ता समुद्री व्यापार के लिए सुरक्षित खोला जा सके.

 

 

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है पोस्ट में कहा गया है कि यहां से दागी जा सकने वाली ईरान की इन क्रूज मिसाइलों से होर्मुज के रास्ते होने वाले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को खतरा था.

 

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार अमेरिकी फोर्स ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास समुद्र तट पर स्थित ईरान की मजबूत मिसाइल साइटों पर 5000 पाउंड के कई डीप पेनिट्रेटर बम सफलतापूर्वक गिराये हैं. अमेरिका ने कार्रवाई को सफल करार दिया है.

 

अहम बात यह है कि नाटों देशों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ट्रंप का साथ देने से मना कर दिये जाने का बाद  अमेरिका ने अकेले ही होर्मुज संकट से निजात पाने के लिए यहां बमबारी की है. हालांकि ट्रंप ने नाटो देशों को साथ नहीं देने के लिए लताड़ा है.  बता दें कि होर्मुज मार्ग पूरी  दुनिया के लिए बहुत अहम है.

 

यहां से दुनिया का लगभग  20 प्रतिशत तेल गुजरता है.  ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग के कारण ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया है. ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को टारगेट करने के लिए मिसाइलें, ड्रोन और माइन्स का इस्तेमाल कर रहा है.

 

इस खौफ से ईंधन लदे जहाज यहां से पास नहीं हो रहे हैं. इस कारण पूरी दुनिया तेल संकट का सामना कर रही है. दरअसल होर्मुज का रास्ता खोलना अमेरिका के समक्ष  बड़ी चुनौती बन कर आया है.

 

ईरान ने भारत समेत एशिया के कुछ देशों को यहां से आने जाने की छूट  दी है, मगर अमेरिका और यूरोप के लिए पूरी तरह से होर्मुज का रास्ता बंद कर रखा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही