- युद्ध इजरायल और अमेरिका में मौजूद उसकी शक्तिशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया गया
- ईरान से हमारे देश(अमेरिका) को तत्काल कोई खतरा नहीं था.
- केंट ने वाशिंगटन राज्य में दो बार कांग्रेस का चुनाव लड़ा था, नाकाम रहे थे
Washingtom : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप को परेशानी में डालनेवाली खबर आयी है. अमेरिका के National Counterterrorism Center के डायरेक्टर जो केंट ने ईरान के साथ जंग में जाने की उनकी पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया है.
After much reflection, I have decided to resign from my position as Director of the National Counterterrorism Center, effective today.
— Joe Kent (@joekent16jan19) March 17, 2026
I cannot in good conscience support the ongoing war in Iran. Iran posed no imminent threat to our nation, and it is clear that we started this… pic.twitter.com/prtu86DpEr
जो केंट ने ट्रंप की पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा कि मैं अंतरात्मा की आवाज पर ईरान में जारी युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता. यह भी कहा कि ईरान से हमारे देश(अमेरिका) को तत्काल कोई खतरा नहीं था.
आरोप लगाया कि युद्ध इजरायल और अमेरिका में मौजूद उसकी शक्तिशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया गया है. जानकारी के अमुसार जो केंट ने ट्रंप को एक पत्र लिख कर इसे एक्स पर पोस्ट किया. अपने पत्र मे डायरेक्टर जो केंट ने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को विस्तार से समझाया है.
उन्होंने लिखा, हालांकि मैं उन मूल्यों और विदेश नीतियों का समर्थन करता हूं, जिनके आधार पर आपने (ट्रंप) 2016, 2020 और 2024 में चुनाव प्रचार किया था. लेकिन मैं ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के राष्ट्रपति के फैसले से सहमत नहीं हूं.
जो केंट ने आगे लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप इस बात पर विचार करें कि हम ईरान में क्या और किसके लिए कर रहे हैं. लिखा कि अब साहसिक कदम उठाने का समय आ गया है.
जो केंट ने लिखा, आप अपना रास्ता बदल कर हमारे देश के लिए एक नया रास्ता खोल सकते हैं. या फिर आप हमें और अधिक पतन और अराजकता की ओर फिसलने दे सकते हैं. अब सबकुछ आपके हाथों में है.
अहम बात यह है कि जो केंट काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर के रूप में अमेरिका की महत्वपूर्ण खुफिया एजेंसी का नेतृत्व कर रहे थे.
वे देश के लिए आतंकवादी खतरों की पहचानऔर उसका विश्लेषण करते रहे थे. लेकिन अह इसी अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में ईरान अमेरिका के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर रहा था.
काउंटर टेररिज्म सेंटर अमेरिका की वह एजेंसी है, जो अमेरिकी सरकार के विभिन्न विभागों के बीच आतंकवाद-रोधी इंटेलिजेंस के तालमेल में अहम भूमिका निभाती है.
बता दें कि ट्रंप प्रशासन में शामिल होने से पूर्व केंट ने वाशिंगटन राज्य में दो बार कांग्रेस का चुनाव लड़ा था, दोनों बार नाकाम रहे थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment