Search

 
 
 

इस्राइल के रक्षा मंत्री का दावा, एयर स्ट्राईक में अली लारीजानी मारे गये, ईरान ने नकारा

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद सभी बड़े फैसले लारिजानी द्वारा ही लिये जा रहे थे. अमेरिकी सेंटकॉम कमांड ने हाल ही में लारिजानी को हिटलिस्ट में शामिल किया था.  ईरान में लारिजानी की गिनती कट्टरपंथी नेताओं में होती है.
 
अली लारीजानी और गुलाम रेजा सुलेमानी
  • हमले में बासित फोर्स के कमांडर गुलाम रेजा सुलेमानी भी मारे गये
  • बासिज फोर्स  ईरान में विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के लिए कुख्यात है.
  • अली खामेनेई की हत्या के बाद सभी बड़े फैसले लारिजानी द्वारा लिये जा रहे थे.

Tel Aviv : ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी आईडीएफ हमले में मारे गये हैं. इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने यह दावा करते हुए कहा कि  16-17 की रात आईडीएफ द्वारा ईरान पर की गयी एयर स्ट्राईक में अली लारीजानी मारे गये हैं.

 

 

लारीजानी ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बहुत खास थे. खामेनेई की हत्या के बाद लारिजानी सेना को कॉर्डिनेट कर रहे थे. जून 2025 में लारिजानी खामेनेई द्वारा सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव नियुक्त किये गये थे. 

 

जानकारी  के अनुसार अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद सभी बड़े फैसले लारिजानी द्वारा ही लिये जा रहे थे. अमेरिकी सेंटकॉम कमांड ने हाल ही में लारिजानी को हिटलिस्ट में शामिल किया था.  ईरान में लारिजानी की गिनती कट्टरपंथी नेताओं में होती है.

 

हालांकि लारीजानी के कार्यालय ने उनके मारे जाने की खबरों को नकार दिया है. कहा है कि वे जल्द ही प्रेस को संबोधित  करेंगे.

 

इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने हमले में बासित फोर्स के कमांडर गुलाम रेजा सुलेमानी के मारे जाने की भी बात कही है.आईडीएफ के अनुसार सुलेमानी एक टेंट कैंप में  थे. जब वहां स्ट्राईक की गयी.

 

बता दें कि इस्राइल ने द्वारा उनके मुख्यालयों को तबाह कर दिये जाने के बाद बासिज फोर्स ने यह कैंप बनाया था. इस हमले में सुलेमानी के साथ बासिज फोर्स के डिप्टी कमांडर सहित कई अन्य बड़े अधिकारी भी ढेर कर दिये गये है.

 

जान लें कि  बासिज फोर्स  ईरान में विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के लिए कुख्यात है. फोर्स पर कई ईरानी नागरिकों की हत्या का आरोप है.  

 

लारिजानी ने  सोमवार, 16 मार्च को एक्स पर सभी मुस्लिम देशों को संबोधित करते हुए एक पत्र पोस्ट किया था. लारिजानी ने अपने पत्र में यहूदी और ईसाई समुदाय से लड़ने की बात कही थी.  

 

28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से  अब तक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत 40 टॉप कमांडर की हत्या की जा चुकी है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही