Search

USCIRF की ट्रंप प्रशासन से सिफारिश, RSS, RAW पर प्रतिबंध लगायें, विदेश मंत्रालय ने लताड़ा, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

  • USCIRF को चाहिए कि वह अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाली घटनाओं पर ध्यान दे.
  • USCIRF गलत बयान देकर खुद की विश्वसनीयता को कमजोर कर रहा है.
  • कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू  हो गये हैं.

New Delhi :  यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) द्वारा  आरएसएस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग पर  विदेश मंत्रालय ने  USCIRF को लताड़ लगाई है.

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी आयोग सच्चाई को नकारते हुए संदिग्ध सोर्स और वैचारिक नैरेटिव पर भरोसा जता रहा है, वह भारत की गलत तस्वीर पेश करने की कवायद में लगा हुआ है.  

 

 

प्रवक्ता ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) की रिपोर्ट को  खारिज करते हैं. इस रिपोर्ट में भारत की पक्षपातपूर्ण तस्वीर पेश की गयी है.  आरोप लगाया कि  USCIRF इस तरह बार-बार गलत बयान देकर खुद की विश्वसनीयता को कमजोर कर रहा है.

 

रणधीर जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि  कि भारत की आलोचना करने के बजाय USCIRF को चाहिए कि वह अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाली घटनाओं पर ध्यान दे.उसे अमेरिका में भारतीय प्रवासी लोगों के खिलाफ बढ़ती असहिष्णुता और धमकी पर विचार करना चाहिए.

 

मामला यह है कि  USCIRF द्वारा ट्रंप प्रशासन को की गयी सिफारिश में आरएसएस और RAW के खिलाफ लक्षित प्रतिबंधों के अलावा अमेरिका नागरिकों के उत्पीड़न के आधार पर भारत को हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की गुहार लगाई गयी है.

 

USCIRF का आरोप है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. भारत सरकार  धार्मिक अल्पसंख्यकों और पूजा स्थलों को निशाने पर ले रही है. कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू  हो गये हैं.  

 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने USCIRF की रिपोर्ट को नकारते हुए कहा कि  मार्च 2026 की अपनी  रिपोर्ट में  कमीशन ने RSS और RAW पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. इसका जवाब भारत की सरकार की ओर से MEA ने दे दिया है.

 

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि उसके आधिकारिक हैंडल में यूनाइटेड स्टेट कमीशन फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम रिलीजियस की रिपोर्ट का समर्थन किया है.

 

कहा कि भारत की  खिलाफत में राहुल गांधी किस हद तक जा सकते हैं, यह सामने आ गया है. यह  दुखद है कि भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ बोलते-बोलते आज कांग्रेस पार्टी भारत के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp