Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा  : आठ निलंबित सांसदों का Suspension वापस लिये जाने की खबर

इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा  मतदान कराया. निलंबन रद्द किये जाने की सहमति बन जाने के बादओम बिरला ने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
  • डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन, प्रशांत पडोले का निलंबन वापस
  • सदन के अंदर तख्तियां, बैनर और एआई  तस्वीरों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं
  • आज से सभी सांसद संसद के बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे.

New Delhi : लोकसभा के आठ निलंबित सांसदों का निलंबन वापस लिये जाने की खबर है. इन सासंदों को तीन फरवरी को निलंबित किया गया था. आज मंगलवार को संसद में प्रस्ताव लाकर इन सांसदों का निलंबन रद्द कर दिये जाने की सूचना है.

 

जान लें कि कल सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने  सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में  इस मुद्दे पर सहमति बनी थी. आज मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव रखा.

 

 

 

इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा  मतदान कराया. निलंबन रद्द किये जाने की सहमति बन जाने के बादओम बिरला ने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है.

 

स्पीकर ने कहा कि आज से सभी सांसद संसद के बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे. इस क्रम में स्पीकर ने सांसदों को अनुशासन की शिक्षा देते हुए  कहा कि सदन के अंदर तख्तियां, बैनर और एआई  तस्वीरों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है.

 

आगाह किया कि सभी सांसद इसका ध्यान रखें.  जिन सांसदों का निलंबन वापस हुआ, उनमें सांसद डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन, प्रशांत पडोले शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही