Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में मेडिकल वेस्ट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध

शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापिछड़ी कशियाटांड स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है.
 
  • गांव हमारा, कचड़ा तुम्हारा, नहीं चलेगा...

Dhanbad :  शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापिछड़ी कशियाटांड स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है.

 

गुरुवार को दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग प्लांट के बाहर एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. पूरा इलाका गांव हमारा, कचड़ा तुम्हारा, नहीं चलेगा जैसे नारों से गूंज उठा.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट में बायोमेडिकल कचरे का निष्पादन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. खासकर रात के समय अवैध रूप से कचरा डंपिंग किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे आसपास के वातावरण में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है.

 

लोगों का कहना है कि दुर्गंध, धुआं और गंदगी के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है.

 

वहीं इस मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व जीप सदस्य स्वाति चौधरी और JLKM की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने बताया कि हाल ही में की गई जांच में प्लांट की कई बड़ी खामियां उजागर हुई हैं.

 

जांच के दौरान कचरा जलाने वाली इंसिनरेटर मशीन बंद पाई गई. जबकि सीलिंग और इमिशन कंट्रोल सिस्टम भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है.

 

उन्होंने कहा कि इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है. यह भी आरोप लगाया कि जब वे प्लांट के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो संचालक द्वारा उन्हें डराने-धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जाती है.

 

उन्होंने मांग है कि इस प्लांट को तत्काल बंद किया जाए और इसे किसी दूरस्थ गैर-आबादी वाले क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए. उनका कहना है कि घनी आबादी के बीच इस तरह के खतरनाक कचरे का निष्पादन करना पूरी तरह अनुचित है और प्रशासन को इस पर जल्द सख्त कदम उठाना चाहिए.

 

विरोध प्रदर्शन में दौरान जीप सदस्य स्वाति चौधरी, जेएलकेएम महिला जिलाध्यक्ष डिंपल चौबे, कोषाध्यक्ष पप्पू पहाड़ी, दिलीप चौधरी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही