Search

 
 
 

धनबादः क्या सांसद ढ़ुल्लू महतो व प्रिंस खान के संबंधों की जांच की मांग करने की वजह से हुई शुभम यादव की हत्या?

सोशल मीडिया पर शुभम का एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो और पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के संबंधों की जांच की मांग की गई है. इसके साथ ही यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या शुभम की हत्या जांच की मांग करने की वजह से हुई?
 

Ranchi/Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार की रात जनता श्रमिक संघ के शुभम यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई. हत्या किसने की? क्यों की? इस बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर शुभम का एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो और पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के संबंधों की जांच की मांग की गई है. इसके साथ ही यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या शुभम की हत्या जांच की मांग करने की वजह से हुई? हालांकि पत्र दो दिन पहले ही डाक से भेजा गया है, तो यह तथ्य भी है कि पत्र अभी तक पुलिस तक पहुंचा भी नहीं होगा. 

 

Uploaded Image

हत्या से दिन पहले मृतक शुभम यादव द्वारा लिखा गया पत्र.


शुभम यादव की हत्या के बाद धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी इसी ओर इशारा करते हुए शनिवार को कहा है कि पत्र लिख करके जांच करने की मांग की गई थी. उन्होंने मांग की थी पत्र में जिन सवालों को उठाया गया है, उसकी जांच की जाये.

 


क्या लिखा है वायरल पत्र में : अपने पत्र में शुभम ने लिखा है कि प्रिंस खान का नाम कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में सामने आता रहा है. ऐसे में यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली व्यक्ति से उसका कोई संबंध है, तो यह कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है.

 


शुभम ने लिखा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई आम जनता के सामने लाया जाये. उन्होंने यह भी लिखा है कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि अपराधियों और जनप्रतिनिधियों के बीच किसी प्रकार का संबंध है या नहीं. 

 

Uploaded Image

हत्या से दो दिन पहले मृतक शुभम यादव द्वारा लिखा पत्र.

 

पत्र में शुभम कुमार ने यह भी लिखा है कि जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मामले का पारदर्शी तरीके से खुलासा किया जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. अपराधियों और जनप्रतिनिधियों के बीच यदि किसी प्रकार का संबंध है, तो इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए. प्रशासन निष्पक्ष जांच कर जनता को सच्चाई बताए, यही हमारी मांग है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही