Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में जलसंकट, शोभा की वस्तु बनीं जल मीनारें

 

 उप प्रमुख ने जल मीनारों का लिया जायजा, मिलीं गड़बड़ियां

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है. जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड की 28 पंचायतों में जलमीनार का निर्माण करवाया गया था, ताकि ग्रामीणों को गर्मी में पेयजल की किल्लत झेलनी नहीं पड़े. पीएचईडी की ओर से आनन-फानन में जलमीनार का निर्माण तो करवाया दिया गया, लेकिन ज्यादातार जल मीनारें शोभा की वस्तु बनी हुई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रखंड प्रमुख आंनद महतो ने पंचायत समिति सदस्यों को जांच का आदेश दिया. सोमवार को तोपचांची प्रखंड उप प्रमुख हेमलाल महतो ने जलमीनारों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकतर जलमीनार अपने मुख्य उद्देश्य से परे पाया. कहा कि जल मीनारों से जल ही गायब है. पीएचईडी अधिकारियों ने अधिकतर जलमीनारां को ड्राई बोरिंग में फिट कर कागजी खानापूर्ति कर ली है. हर जलमीनार गड़बड़ी पाई गई है. कई जगहों पर तो सिर्फ जलमीनार का स्ट्रक्चर खड़ा कर छोड़ दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने को  बाध्य होंगे. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/ruckus-over-the-picture-of-nitish-and-mukhiyas-wife/">पटना:

नीतीश और मुखिया की पत्नी की तस्वीर पर मचा बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही